शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: मरीज को बेड के लिए न करना पड़े इंतजार

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Sat, 28 Oct 2023 12:58 AM IST

शाहजहांपुर। प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने शुक्रवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मरीजों से हाल-चाल लेने के साथ ही डॉक्टरों से भी जानकारी ली। उन्होंने प्राचार्य को निर्देशित किया कि बेड के लिए मरीजों को इंतजार न करना पड़े।

प्रभारी मंत्री सुबह करीब साढ़े नौ बजे सबसे पहले ट्रामा सेंटर पहुंचे। यहां मरीजों से जानकारी ली। भर्ती मरीजों से उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा। इस बीच उन्होंने पर्ची काउंटर, हेल्पडेस्क, आपातकालीन कक्ष आदि का निरीक्षण किया। फिजिशियन कक्ष में जाकर मरीजाें से हाल-चाल लिया। इसके बाद डॉक्टर से आने वाले मरीजाें के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मरीजों से जानकारी ली कि उन्हें समय से डॉक्टर देखने आते हैं अथवा नहीं? इस बीच प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार को निर्देश दिए कि मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। किसी भी मरीज को बेड के लिए प्रतीक्षा न करना पड़े। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर सभी मरीजों से अच्छा व्यवहार करें। उनके साथ सीएमओ डॉ.आरके गौतम, नगर मजिस्ट्रेट वेदप्रकाश मिश्रा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, पीडब्ल्यूडी मंत्री के मीडिया प्रभारी विनीत मिश्रा, सीएमएस डॉ. नेपाल सिंह आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button