Shahjahanpur News: 12 दिन से पानी को तरस रहे लोग, अधिकारियों के पास नहीं जवाब
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 21 Nov 2023 12:42 AM IST
शाहजहांपुर। नगर निगम बनने के बाद भी लोगों पानी नसीब नहीं पा रहा। शहर के तारीन जलालनगर के 30 घरों के लोगों को पिछले 12 पानी नहीं मिल रहा है। अफसरों के पास शिकायत करने के बाद भी कोई समाधान नहीं हो सका है। ऐसे में लोगों को काफी दुश्वारियों से जूझना पड़ रहा है।
तारीन जलालनगर में एक बार फिर से पानी का संकट खड़ा हो गया। फूटी वाली मस्जिद के पास के करीब तीस घरों को पिछले 12 दिन से पानी नहीं मिल पा रहा। इसके चलते लोगों की नित्यक्रिया लड़खड़ा गई है। लोगों को पीने के पानी तक के लिए हैंडपंप का सहारा लेना पड़ रहा है। मोहल्ले के लोगों ने नगर निगम में शिकायत की तो दिवाली का त्योहार होने की बात कहते हुए टाल दिया गया। त्योहार निपटने के बाद भी कर्मचारियों ने भ्रमण किया लेकिन वे सटीक जवाब नहीं दे पा रहे हैं। जलकर देने के बाद भी पानी की सप्लाई नहीं मिलने से लोगों में जबर्दस्त रोष व्याप्त है।

