शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: बिना सूचना के खोदाई शुरू कराने से लगा जाम, लोग हुए परेशान

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Mon, 15 Jan 2024 03:06 AM IST

Jam started due to digging being started without notice, people got upset

लाल इमली रोड चौराहा की ओर जाने वाले मार्ग पर लगा भीषण जाम। संवाद

शाहजहांपुर। जल निगम ने रविवार को बिना किसी सूचना के हॉकी मैदान से लाल इमली चौराहा मोड़ पर सीवर लाइन के लिए खोदाई शुरू करवा दी। जिसकी वजह से इस मार्ग पर भीषण जाम लग गया। करीब आधा घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे।

शहर में जल निगम की ओर से सीवर लाइन के लिए खोदाई करवाई जा रही है। जिसका काम पूरा होने पर नहीं आ रहा। पहले जल निगम के अधिकारी दिसंबर तक काम पूरा कराने का दावा कर रहे थे, अब जब काम पूर्ण नहीं हो पाया, तो तीन माह का समय और मांग लिया। लेकिन कार्य को व्यवस्थित ढंग से कराने की बजाय फैलावा अधिक किया जा रहा है। जिसका खामियाजा शहरवासियों को उठाना पड़ रहा है। रविवार को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे हॉकी मैदान से लाल इमली चौराहा मोड़ पर सीवर लाइन के लिए खोदाई शुरू करवा दी गई। लेकिन इसकी पहले से कोई सूचना यातायात पुलिस को नहीं दी गई। जिसके कारण वाहन चालक उधर पहुंच गए और देखते-देखते जाम लग गया। जाम लगने की जानकारी मिलने पर पुलिस और यातायात कर्मी मौके पर पहुंचे, बहुत देर तक उन्हें समझ ही नहीं आया कि जाम को कैसे खुलवाया जाए, फिर जहां पर जेसीबी से खोदाई हो रही थी वहां बैरीकेडिंग लगवा दिया गया और वाहन चालकों को सीधे लाल इमली चौराहा की ओर से डायवर्ट किया गया। ऐसे में लाल इमली चौराहा पर अचानक से वाहनों का भार बढ़ गया और लंबा जाम लग गया। जिसकी वजह से रोडवेज के पास स्थित रेलवे क्रॉसिंग और मोहनगंज की ओर से आने वाले वाहन चालकों के साथ ही लाल इमली चौराहा से इस तरफ पहुंच वाहन चालक भी फंस गए। यातायात पुलिस कर्मियों ने बताया कि जल निगम ने हॉकी मैदान रोड पर खोदाई की कोई जानकारी ही नहीं दी गई थी। जिसकी वजह से समस्या खड़ी हुई।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button