शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: गांव दलेलापुर के पास खड़े ट्रक में पिकअप टकराई

Connect News 24

Pickup collided with a truck parked near village Dalelapur

गांव ​शिवपुरी  खंजी  के  बालकराम  का  फाइल  फोटो

पुवायां। गांव दलेलापुर के पास तेज रफ्तार पिकअप खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। हादसे में पिकअप में बैठे पीलीभीत के थाना घुंघचहाई के गांव सिमरिया निवासी बालकराम गंभीर रूप से घायल हो गए। समय से इलाज न मिल पाने के कारण उनकी मौत हो गई।

बालकराम (55) बंडा के गांव शिवपुरी खंजी में अपनी बहन के घर आए थे। शुक्रवार को वह बंडा से एक गैस कंपनी के पिकअप वाहन पर बैठकर पुवायां आ रहे थे। रास्ते में बंडा क्षेत्र के गांव दलेलापुर के पास पिकअप सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से जा टकराई। हादसे में बालकराम गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पिकअप का चालक वाहन मौके पर ही छोड़कर भाग निकला। हाईवे सेवा की एंबुलेंस से बालकराम को पुवायां सीएचसी ले जाया गया। सीएचसी से उनको राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था, जहां कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई।

जानकारी पाकर बालकराम के भाई गोकरनलाल और कई रिश्तेदार पुवायां सीएचसी पहुंचे। सूचना पर पुवायां पुलिस भी सीएचसी पहुंच गई। घटनास्थल बंडा का होने के कारण बंडा पुलिस को सूचना दी गई। बंडा पुलिस ने बालकराम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। गोकरनलाल ने बताया कि उनके भाई की शादी नहीं हुई थी। वह अक्सर रिश्तेदारी में घूमने चले जाते थे। बंडा से बालकराम पुवायां क्यों जा रहे थे, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।

108 सेवा पर दो बार किया फोन, नहीं आई एंबुलेंस

पुवायां। गंभीर रूप ले घायल बालकराम को हाईवे की एंबुलेंस सेवा से दोपहर एक बजे पुवायां सीएचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनको 1.35 बजे रेफर कर दिया गया। बालकराम के भाई गोकरनलाल ने 1.38 बजे 108 नंबर पर कॉल कर भाई को शाहजहांपुर ले जाने के लिए एंबुलेंस भिजवाने का अनुरोध किया। एंबुलेंस न आने पर उन्होंने 1.58 पर फिर से 108 नंबर पर कॉल कर भाई की हालत अत्यंत गंभीर बताते हुए एंबुलेंस जल्द भिजवाने की मांग की।

गोकरनलाल का आरोप है कि उनको कोई जवाब नहीं दिया गया। एंबुलेंस भी 2.15 बजे तक सीएचसी नहीं पहुंची। इस कारण उपचार नहीं हो सका और उनके भाई ने सीएचसी पर ही तड़पते हुए दम तोड़ दिया। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button