Shahjahanpur News: शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में बांटे पूजित अक्षत व निमंत्रण पत्र

अल्हागंज में कलश यात्रा निकालती महिलाएं। संवाद
शाहजाहंपुर। अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में दर्शन के लिए लोगों को निमंत्रण देने का अभियान शुक्रवार को जारी रहा। आरएसएस व उससे जुड़े संगठनों के कार्यकर्ताओं ने शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर पूजित अक्षत, श्रीराम का चित्र व निमंत्रण पत्र पहुंचाने का काम किया। वार्ड जलालनगर बाहर चुंगी में पार्षद के पति छंगेलाल राठौर, खिरनीबाग में विहिप के महानगर अध्यक्ष अभिनव ओमर, मुरली बस्ती में भाजयुमो महानगर मंत्री कार्तिक गुप्ता के नेतृत्व में निमंत्रण बांटे गए।
वहीं निगोही नगर व खंड में रामभक्तों ने टोली बनाकर प्रचार वाहन के साथ हसौआ, चेना, ढकिया तिवारी, जिंदपुरा, राधौला में घर-घर श्रीराम जन्मभूमि से आए अक्षतों को वितरण किया। इस मौके पर जिला प्रचार प्रमुख राजा भइया, नगर खंड प्रचारक सौरभ, प्रचार प्रमुख अवनीश कुमार, नगर शारीरिक प्रमुख प्रतीक सिंह, राहुल शुक्ला, शोभित कुमार, सुमित सक्सेना, विपिन सिंह आदि मौजूद रहे।
जैतीपुर व अल्हागंज में निकली कलश यात्रा
जैतीपुर। तमाम टोलियों ने कुआं डांडा, खेड़ा बझेड़ा, नौगवां, नवादा में निमंत्रण बांटा। इस मौके पर विचित्र पाल, रोहित सिंह, अभिनव सिंह, संदीप यादव, सूर्यकांत मिश्र, प्रेमलाल, अमित, मचकेंद्र सिंह, अरबन सिंह आदि मौजूद रहे। इसके साथ ही राम भक्तों ने खंड के अली अकबरपुर नवादा में कलश यात्रा निकाली। इसमें आरएसएस के जिला प्रचारक अनुज कुमार, ओमपाल सिंह, एबीवीपी से मचकेंद्र सिंह, विहिप के खंड संयोजक सूर्यकांत मिश्रा, सह संयोजक अरबन सिंह, अमित कुमार, ज्योति यादव शामिल रहे।
अल्हागंज। राम भक्तों ने सिर पर कलश व हाथों में विजय पताका लेकर यात्रा निकाली। इस दौरान सभी जयश्रीराम के जयकारे और मंत्रों का जाप करते हुए चल रहे थे। कलश यात्रा बाईपास मार्ग पर शिव मंदिर से निकली। प्रमुख रूप से भाजपा जिला महामंत्री अनिल गुप्ता, पूर्व चेयरमैन चंद्रेश गुप्ता, वीरमती गुप्ता, कृष्ण गुप्ता, सर्वेश गुप्ता शामिल रहीं। जबकि भाजपा जिला महामंत्री अनिल गुप्ता और आरएसएस के मुख्य शिक्षक नरेंद्र गुप्ता ने निमंत्रण पत्र बांटे।