शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: हनुमतधाम पर कलशयात्रा के साथ प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम शुरू

Connect News 24

Pran Pratishtha program started with Kalshayatra at Hanumatdham

गांव धारा में कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालू

पुवायां। गांव धारा में हनुमत धाम स्थान पर देव मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के लिए शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हो गया है।

सुबह दस बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलशयात्रा का शुभारंभ किया गया। श्रद्धालु बैंडबाजों के साथ गोमती नदी के पन्नघाट पहुंचे और गंगा गोमती और देवताओं की पूजा की गई। इसके बाद कलशों में जल भरा गया। जल लेने के बाद श्रद्धालु वापस मंदिर परिसर पहुंचे। पुजारी राकेश कुमार ने बताया कि 20 जुलाई तक श्रीराम कथा, ज्ञान यज्ञ का आयोजन होगा। कथा व्यास कमल पाठक रामकथा सुनाएंगे। 15 जुलाई को शोभायात्रा और वेदी की रचना की जाएगी। 16 से 17 जुलाई तक अग्नि प्राकट्य, देव पूजन और यज्ञ का आयोजन होगा। 18 को देव मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी और सुंदरकांड पाठ होगा। 20 जुलाई को भंडारा होगा। आचार्य अंकित शास्त्री, वैभव मिश्र, बृजेश मिश्र, नवल पाठक, कमल पाठक महाराज, आचार्य रामनरेश पाठक, स्वामी गणेशाश्रम, सक्षम गुप्ता, प्रदीप बैरागी, सोनम, रीता देवी, साक्षी, पुष्पा देवी, संध्या आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button