शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी

Connect News 24

Radhashtami celebrated with pomp

लायंस क्लब सहेली की ओर से राधा अष्टमी पर आयोजित कार्यक्रम में उप​स्थित महिलाएं। स्त्रोत : संस्थ

शाहजहांपुर। लायंस क्लब सहेली की ओर से शुक्रवार को राधा अष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सभी बच्चे राधा और कृष्ण के स्वरूप में सजकर आए। महिलाओं ने श्री राधा और कृष्ण के गीतों पर नृत्य किया।

क्लब की पूर्व अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता को भाजपा महानगर अध्यक्ष बनने पर सम्मानित किया गया। चार्टर अध्यक्ष मीरा सेठ, क्लब अध्यक्ष बीना सिंह, सचिव डॉ. नमिता सिंह, कोषाध्यक्ष सुनीता सिंह और सभी सदस्यों ने अंगवस्त्र पहनाकर व पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया।

इस दौरान कई गेम खेले गए। राधा से संबंधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इस दौरान शोभा सेठ, मीरा सक्सेना, पूनम टंडन, अलका सेठ, मधु सेठ, सुषमा मेहरोत्रा, पूनम टंडन, कुमुद गुप्ता, महिमा शुक्ला, पदमा गुप्ता, अपर्णा महावर, पारुल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button