Shahjahanpur News: रेलवे ने बढ़ाई पर्व विशेष ट्रेनों की संख्या
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 08 Nov 2023 12:28 AM IST
शाहजहांपुर। रेलवे ने त्योहार विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। इनमें से एक ट्रेन का मंगलवार को ही अलीपुर द्वार जंक्शन से दिल्ली जंक्शन के लिए अनारक्षित गाड़ी 05488 का संचालन किया गया। यह ट्रेन अलीपुरद्वार से सुबह आठ बजे चलकर शाम 5:58 बजे शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर आई। सुबह चार बजे दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी।
04494 आनंद विहार-लखनऊ गतिशील एक्सप्रेस 10 नवंबर को शाम 4:40 बजे आनंद विहार से चलेगी। रात 11:10 बजे शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर आएगी। वापसी में 04493 लखनऊ-आनंद विहार गतिशक्ति एक्सप्रेस 12 नवंबर को लखनऊ से सुबह 8:45 बजे चलेगी और दोपहर 12:08 बजे शाहजहांपुर आ सकेगी। 04498 आनंद विहार-वाराणसी गतिशक्ति एक्सप्रेस 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे आनंद विहार से चलेगी। अपराह्न 3:10 बजे शाहजहांपुर आएगी। वापसी में 04497 वाराणसी-आनंद विहार गतिशक्ति एक्सप्रेस 12 नवंबर से सुबह 4:00 बजे वारणसी से चलेगी। दोपहर 12:48 बजे शाहजहांपुर आ सकेगी। 04004 नई दिल्ली से 11 नवंबर को रात 12 बजे चलकर 12 नवंबर को सुबह 6:18 बजे आएगी। वापसी में 04003 सीतामरही से दो बजे चलकर शाम सात बजे आएगी।