Shahjahanpur News: दो पक्षों के सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
– मारपीट करने का आरोप, पुलिस ने मेडिकल कराया
संवाद न्यूज एजेंसी
बंडा। दरवाजे के सामने गंदगी डालने का विरोध करने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों से तीन लोगों का मेडिकल कराकर सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव गढ़िया रसूलपुर निवासी अरविंद कुमार ने पुलिस को बताया कि गांव के महेश उनके दरवाजे के सामने गंदगी डाल रहे थे, जिसका भतीजे सोहित ने विरोध किया। जिस पर महेश, शिवकुमार, नोखे ने सोहित को मारापीटा दिया। बचाने पहुंचे विनोद को भी पीट दिया। पुलिस ने दोनों घायलों का मेडिकल कराया, फिर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
वहीं दूसरे पक्ष के महेश ने पुलिस को बताया कुछ दिन पहले गांव के ही विनोद, अरविंद से कुछ जगह को लेकर कहासुनी हो गई थी। उसी रंजिश को लेकर विनोद, अरविंद, श्रीपाल, रिंकू ने मिलकर उनके भाई शिवकुमार को पीटा। जिससे उनके सिर में काफी चोटें आईं। बताया कि आरोपियों ने जान से मार देने की धमकी भी दी। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराकर चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।