शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: बंडा में दहेज उत्पीड़न के दो मामलों में छह लोगों पर रिपोर्ट

Connect News 24

पुवायां। दहेज उत्पीड़न के दो अलग-अलग मामलों में बंडा थाने में छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

गांव खानका गौंटिया निवासी अख्तर अली की पुत्री कहकशा ने पुलिस को बताया कि उसका निकाह पांच वर्ष पूर्व जनपद लखीमपुर के थाना मोहम्मदी के गांव बेहटी अफगान निवासी फहीम से हुआ था। पति और उनके चाचा शफीउल्ला मोहम्मदी में एक आवासीय प्लाॅट दहेज से खरीदवाने की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उनका उत्पीड़न किया जाने लगा। आरोपियों ने तीन तलाक की धमकी भी दी। 22 दिसंबर 2022 को आरोपियों ने पीटकर उन्हें और दो साल की पुत्री को घर से निकाल दिया।

उधर एक अन्य मामले में बंडा के मोहल्ला मुरादपुर निवासी मुन्तियाज की पुत्री जैनुनिशा ने पुलिस को बताया कि उनका निकाह दस अगस्त 2020 को हुआ था। निकाह के कुछ दिन बाद से ही पति पीलीभीत के गांव छोटी चंदोई निवासी नियाज अहमद, जेठ रियाज अहमद, मैराज अहमद, सास बिस्मला दहेज में बाइक और एक लाख रुपये मांगने लगे। मांग पूरी न होने पर दो फरवरी 2023 को पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button