Shahjahanpur News: लकड़ी भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पकड़ी, दो पर रिपोर्ट

मंडनपुर जंगल से पकड़ी गई ट्रैक्टर ट्राली। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
खुटार (शाहजहांपुर)। जंगल से काट कर ले जाई जा रही लकड़ी बरामद कर दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद ट्रैक्टर-ट्राॅली को सीज कर दिया गया है। बरामद लकड़ी को भी रेंज कार्यालय पर सीज कर दिया गया है।
खुटार रेंज की मंडनपुर बीट में लकड़ी काटे जाने की सूचना पर रेंजर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने वनकर्मियों के साथ घेराबंदी कर लकड़ी भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ ली। लकड़ी काटने वाले श्रमिक मौके से भाग निकले।
वनकर्मियों ने जनपद पीलीभीत के थाना पूरनपुर के गांव नगरिया टांडा निवासी दिलबाग सिंह और गुरपेज सिंह को पकड़ लिया। ट्रैक्टर-ट्राॅली में जंगल से काटी गई जामुन, कोरों और जलौनी लकड़ी भरी थी। रेंजर ने बताया कि दिलबाग सिंह और गुरपेज पर रिपोर्ट दर्ज कर ट्रैक्टर-ट्राॅली और बरामद लकड़ी को रेंज कार्यालय मैलानी पर सीज कर दिया गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।