शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: चकबंदी कार्यालय के कर्मचारी सहित दो पर रिपोर्ट

Connect News 24

पुवायां। न्यायालय के आदेश पर चकबंदी अधिकारी सदर कार्यालय के ड्राफ्टमैन (मुख्य अनुरेखक) सहित दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

खुटार के गांव चमराबोझी निवासी अजीत सिंह के अनुसार वह अशिक्षित और बुजुर्ग हैं। गांव चमराबोझी के ही कश्मीर सिंह ने एक वाद डीएम के आदेशानुसार न्यायालय एडीएम न्यायिक के यहां नक्शा दुरुस्ती के लिए किया था। इस मुकदमे में वह प्रतिवादी हैं। एडीएम न्यायिक ने नजरी नक्शा की छायाप्रति संलग्न कर तहसीलदार पुवायां और प्रभारी अधिकारी राजस्व को नक्शा दुरुस्त किए जाने के लिए निर्देशित किया था। ड्राफ्टमैन ने कश्मीर सिंह से मिलकर एडीएम के आदेश के साथ संलग्न नक्शे से अलग हटकर संशोधन कर दिया और अमलदरामद में ग्राम समाज और रास्ते का गाटा नंबर अपने हस्तलेख में अंकित करने का लेख बाद में बढ़ा दिया। कश्मीर सिंह ने प्रार्थनापत्र देकर गांवसमाज की भूमि और रास्ता राजस्व अभिलेखों में अंकित करवा दिया। जानकारी होने पर उन्होंने एसडीएम को प्रार्थनापत्र दिया था। एसडीएम ने जांच कराई तो लेखपाल ने अपनी रिपोर्ट में ड्राफ्टमैन की भूमिका का जिक्र किया था। उनके आरोप की पुष्टि होने पर तहसीलदार पुवायां ने थाना प्रभारी को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए थे, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। परेशान होकर उन्हें कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर ड्राफ्टमैन और कश्मीर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button