शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: रेशू गुप्ता को चुना गया तीज क्वीन

Connect News 24

Reshu Gupta elected Teej Queen

पुवायां में मेंहदी प्रतियोगिता में भाग लेती महिलाएं

पुवायां। वैश्य समाज लवली ग्रुप की ओर से सोमवार को तीज उत्सव का आयोजन मोहल्ला तिराहा बाजार में रेखा गुप्ता के घर हुआ। इस दौरान डांस, मेहंदी, हौजी तंबोला गेम आदि प्रतियोगिताएं हुईं।

प्रतियोगिता में कई महिलाओं ने हिस्सा लिया। रेशू गुप्ता को तीज क्वीन चुना गया। डांस प्रतियोगिता में निधि गुप्ता, रेशू गुप्ता, रीता रानी गुप्ता, गेम में मीनू, सविता, आभा गुप्ता, रेनू, श्रद्धा गुप्ता विजेता रहीं। आयोजन में डॉ. शालिनी गुप्ता, मीना गुप्ता, कामिनी, आशा गुप्ता, अनुराधा, सुधा गुप्ता, सुलेखा, निष्ठा गुप्ता, पूजा गुप्ता, पुष्पा गुप्ता, रेखा आदि मौजूद रहीं।

शाहजहांपुर। द मसूरी इंटरनेशनल स्कूल में तीज पर्व पर पतंग बनाना, मेहंदी और रंगरोगन प्रतियोगिता हुई। विजेताओं को प्रधानाचार्य ने पुरस्कार प्रदान किए। शिक्षिकाओं ने हरियाली तीज मनाए जाने के संबंध में जानकारी दी। इस मौके पर अर्शी वकार, मुदस्सिर, प्रगति, गुलजेब आदि मौजूद रहीं। संवाद

पुवायां में मेंहदी प्रतियोगिता में भाग लेती महिलाएं

पुवायां में मेंहदी प्रतियोगिता में भाग लेती महिलाएं


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button