शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: पाइप लाइन डालने के लिए सड़कें खोदकर छोड़ीं, डीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Sun, 22 Oct 2023 01:26 AM IST

Roads were dug up to lay the pipeline, DM gave instructions for repair

समाधान दिवस में समस्याएं सुनते डीएम व एसपी। संवाद

जलालाबाद। डीएम उमेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुए संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न मामलों से संबंधित 36 शिकायतें आईं। इनमें से 19 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान बार संघ की ओर से विभिन्न मामलों से संबंधित ज्ञापन देकर उनका निस्तारण करवाने की मांग की गई है।

समाधान दिवस के बाद गांव लहरावर पहुंचे डीएम ने पंचायत भवन में जन चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। कई ग्रामीणों की शिकायत थी कि गांव में पानी सप्लाई के लिए बिछाई गई पाइप लाइन के दौरान रास्ते खोदकर वैसे ही छोड़ दिए गए। डीएम ने जल निगम के अधिकारियों को टूटे रास्ते व नालियों आदि के मरम्मत के निर्देश दिए। उन्होंने जनसेवा केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान एसपी अशोक कुमार मीणा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

कलान में आईं 22 शिकायतें, निस्तारण शून्य : कलान में समाधान दिवस एसडीएम महेश कुमार कैथल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इसमें आईं 22 में से किसी भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। कई लोगों ने जमीन पर कब्जे को लेकर प्रार्थना पत्र दिए। इस दौरान तहसीलदार मोहम्मद अजहर अंसारी, नायब तहसीलदार पूनम मधुकर, पंकज कुमार, संतोष कुमार, अक्षय यादव आदि लोग मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button