शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: रक्तदान कर बचाएं दूसरों की जान, मेडिकल कॉलेज में शिविर आज

Connect News 24

Save the lives of others by donating blood, camp in medical college today

सैयद मोहम्मद सैफ, काजी-ए-शहर। स्वयं

शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में रविवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का उद्धाटन सुबह दस बजे सीएमओ डॉ. आरके गौतम और प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार करेंगे।

शिविर सुबह दस बजे से शुरू होगा। इसमें व्यपारी, समाजसेवी, कर्मचारी समेत तमाम लोग दूसरों का अनमोल जीवन बचाने के लिए रक्तदान करेंगे। ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. जीतू राज ने बताया कि कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है, रक्तदान के कई फायदे हैं। इससे शरीर में कोई कमजोरी नहीं आती और नया खून बहुत जल्द बन जाता है। रक्तदान करने वाले व्यक्ति की उम्र 18 से 65 साल होनी चाहिए।

सभी करें रक्तदान

डॉक्टर अचानक खून लाने के लिए कह देते हैं। गरीब लोग जल्द रक्त का इंतजाम नहीं कर पाते हैं। ऐसे में इस तरह के कैंप के जरिये एकत्र रक्त दूसरों की जान बचाने में काम आता है। सभी को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। -सैयद मोहम्मद सैफ, काजी-ए-शहर

बच गई जान

एक सप्ताह से सीने में दर्द हो रहा था। हमें लगा कि गैस की दिक्कत है। फिर भी रक्तदान करने गए। शाम को ही दर्द शुरू हो गया। डॉक्टर को दिखाकर दवा खा ले ली। दर्द बढ़ने पर अस्पताल गए तो पता चला कि हार्ट अटैक है। डॉक्टर ने बताया कि रक्तदान की वजह से जान बची है। धर्मपाल रैना, व्यापारी

सैयद मोहम्मद सैफ, काजी-ए-शहर। स्वयं

सैयद मोहम्मद सैफ, काजी-ए-शहर। स्वयं


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button