Shahjahanpur News: खो-खो में शंकर पितरहाई स्कूल विजेता

जैतीपुर में न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करता विद्यार्थी। संवाद
जैतीपुर। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से न्याय पंचायत स्तर पर आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में बृहस्पतिवार को उच्च प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग के खो-खो में उच्च प्राथमिक विद्यालय शंकर पितरहाई विजेता और उच्च प्राथमिक विद्यालय खेड़ा रठ उप विजेता रहा।
प्राथमिक के बालक वर्ग में 50 मीटर दौड़ के प्रथम विजेता मनदीप, द्वितीय अमन और तृतीय अमर रहे। 100 मीटर दौड़ में मंदीप ने पहला, प्रांजल ने दूसरा और नवाजिश ने तीसरा स्थान पाया। 200 मीटर दौड़ में मंदीप पहले, अमन दूसरे और प्रांजल तीसरे स्थान पर रहे। प्राथमिक बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर कामिनी, द्वितीय कामिनी, तृतीय मुस्कान रहीं। 100 मीटर दौड़ में कामिनी ने पहला, प्रियांशी ने दूसरा, शिखा ने तीसरा स्थान पाया।
200 मीटर दौड़ में रुबी पहले, दिव्यांशी दूसरे और शिखा तीसरे स्थान पर रहीं। प्राथमिक स्तर की लंबी कूद में अमर प्रथम, नेमचंद द्वितीय, अमन तृतीय रहे। बालिका वर्ग की लंबी कूद में प्रथम मुस्कान, द्वितीय मानवी, तृतीय अपराजिता रहीं। उच्च प्राथमिक बालक वर्ग की लंबी कूद में अजय ने पहला, गुरुवेंद्र ने दूसरा और अमरेंद्र ने तीसरा स्थान पाया। उच्च प्राथमिक बालिका वर्ग की लंबी कूद में हर्षिका प्रथम, सोनी द्वितीय और अनु तृतीय स्थान पर रहीं। उच्च प्राथमिक स्तर बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में अजय प्रथम, विकास द्वितीय, पवन तृतीय रहे। 200 मीटर दौड़ में मोहित ने पहला, विपिन ने दूसरा, विकास कुमार ने तीसरा स्थान पाया। उच्च प्राथमिक स्तर बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में प्रियांशु पहले, विकास दूसरे, सोमेंद्र तीसरे स्थान पर रहे।
उच्च प्राथमिक स्तर बालक वर्ग चक्का फेंक में प्रथम विकास, द्वितीय सोनू, तृतीय कार्तिक रहे। उच्च प्राथमिक स्तर गोला फेंक बालक वर्ग में विकास ने पहला, मोहित ने दूसरा, गुरवेंद्र ने तीसरा स्थान पाया। उच्च प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अनु पहले, सोनी दूसरे, रागिनी एवं स्वाति तीसरे स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ में सोनी ने पहला, ज्योति ने दूसरा, सोनम ने तीसरा स्थान पाया। उच्च प्राथमिक स्तर 400 मीटर दौड़ के बालिका वर्ग में प्रथम अनु, द्वितीय शिवानी, तृतीय मंजू रहीं।
इससे पहले मुख्य अतिथि विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस ने रिले दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विजयी खिलाड़ियों को बीईओ अश्वनी कुमार ने मेडल और ट्राॅफी प्रदान की। इस मौके पर हरवीर सिंह, भुवनेश गुप्ता, सुरजीत सक्सेना, राकेश कुमार सिंह, हृदेश, प्रमोद शर्मा, नरेंद्र जायसवाल, पर्वत राम, खेल रेफरी राधेश्याम शर्मा, सुनील यादव, शशांक गुप्ता आदि मौजूद रहे।