Shahjahanpur News: बिस्किट रेस में शानवी और मोहम्मद आरिश रहे अव्वल

लीड कॉन्वेँट स्कूल में स्पोट़र्स मीट के पहले दिन की प्रतियोगिताओं के विजता। संस्था
– लीड कॉन्वेंट में दो दिवसीय स्कूल स्पोर्ट्स मीट की सोमवार को हुई शुरुआत
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। लीड कॉन्वेंट में दो दिवसीय स्कूल स्पोर्ट्स मीट का शुभारंभ हो गया। कक्षा प्री नर्सरी की बिस्किट रेस में शानवी व मोहम्मद आरिश प्रथम, काव्य एवं मोहम्मद गनी द्वितीय, ओमेजा तथा हसन सावेद तृतीय रहे।
नर्सरी की जलेबी रेस मे अजैन एवं कायनात प्रथम, केजी की बाल सर्च रेस में सेक्शन ए की माहिरा खान, जैना अंसारी प्रथम स्थान पर रहे। कक्षा एक की हॉपिंग रेस में नूर मोहम्मद एवं मोहम्मद दनियाल सिमर मलिक ने और कक्षा दो की लेमन स्पून रेस में अब्दुल समद, अरीबा फातिमा, उनेजा ने पहला स्थान हासिल किया।
वहीं अन्य प्रतियोगिताओं में भी बच्चों ने अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। विजेताओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। पहले दिन के खेलों से पहले मुख्य अतिथि जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ. विनय गुप्ता व विशिष्ट अतिथि सचिव नरेंद्र कुमार त्यागी, व्यापारी नेता सचिन बाथम, स्कूल प्रधानाचार्य तराना जमाल व निदेशक मोहम्मद ने संयुक्त रूप से कबूतर और गुब्बारों को उड़ाकर स्पोर्ट्स मीट का शुभारंभ किया।