Shahjahanpur News: जन्माष्टमी को लेकर बाजार में हुई खरीदारी, मंदिरों में सजावट

बाजार में एक दुकान पर कान्हा की पोशाक आदि खरीदते लोग
शाहजहांपुर। जन्माष्टमी को लेकर बाजार में सजावट का सामान और श्रीकृष्ण व राधा की पोशाक आदि की खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ी। कई लोगों ने बाल गोपाल के लिए आभूषण भी खरीदे। घर व मंदिरों को सजाने का सामान खरीदा।
बुधवार को सुबह से ही बाजारों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर लोगों की भीड़ पहुंचना शुरू हो गई थी। भक्तों ने कान्हा के लिए पालना, मनमोहक पोशाक और मूर्तियां खरीदीं। मिश्री और मिष्ठान की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ रही। भीड़ को देखते हुए पुलिसकर्मी भी बाजार में भ्रमण करते रहे। दूसरी तरफ टाउनहाल स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर समेत सभी मंदिरों को जन्माष्टमी के लिए सजाया जा रहा है। जन्माष्टमी पर भक्तजन पूरे दिन व्रत रखते हैं। मध्य रात्रि को भगवान का जन्म होने पर मंदिरों और घरों में खुशियां मनाईं जाएंगी। संवाद

बाजार में एक दुकान पर कान्हा की पोशाक आदि खरीदते लोग