Shahjahanpur News: गाजियाबाद में सराहा गया ‘प्रणाम काकोरी’ का मंचन

गाजियाबाद के हिंदी भवन में शाहजहांपुर के भारतेंदु आर्ट्स सोसायटी के कलाकारों को सम्मानित करते अ
– मंथन आर्ट्स सोसायटी के कलाकारों ने दर्शकों पर छोड़ी अमिट छाप, किए गए सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। मंथन आर्ट्स सोसायटी के कलाकारों ने महेश सक्सेना लिखित नाटक ‘प्रणाम काकोरी’ का मंचन शनिवार शाम गाजियाबाद के दिनेश गर्ग सभागार हिंदी भवन में आयोजित संभागीय नाट्य समारोह के दौरान किया।
उप्र संगीत नाटक अकादमी लखनऊ व हिंदी भवन समिति गाजियाबाद के तत्वावधान में हुए आयोजन में संगीत नाटक अकादमी लखनऊ की शैलजा ने नाटक के निर्देशक शिवा को प्रतीक चिह्न दिया। इसके साथ ही अन्य अतिथियों ने श्रीराम मंदिर, अयोध्या का प्रतीकात्मक स्वरूप भेंट किया।
शिवा ने बताया कि नाटक का मंचन देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे और उनका स्नेह मिला। नाटक के कलाकारों ने दर्शकों पर अमर शहीद पंडित रामप्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह, अशफाक उल्ला खां, रामकृष्ण खत्री, राजेंद्रनाथ लाहिड़ी, चंद्रशेखर आजाद के बलिदान की गाथा से अमित छाप छोड़ी।
गाजियाबाद में इस नाटक का 20वां मंचन रहा। मोहित कनौजिया, अनमोल सिंह, मोहित वाजपेयी, अंकित अवस्थी, सुमित सक्सेना, पारस दीक्षित, शंकर लाल, ऐश्वर्या कृष्ण मिश्र, शिवाय कश्यप, यश देव शर्मा, शंकर लाल, राघवेंद्र सिंह, अरशद आजाद, देवेंद्र पाल इत्यादि ने भूमिका निभाई। मंच व प्रकाश परिकल्पना सोनू सक्सेना की रही। नाटक का निर्देशन शिवा सक्सेना ने किया।

