शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक में हड़ताल, प्रदर्शन

Connect News 24

Strike, demonstration in Baroda UP Gramin Bank

बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय पर एकत्रित अ​धिकारी व कर्मचारी। संवाद

शाहजहांपुर। बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक की सभी शाखाओं में मंगलवार को ताले लटके रहे। बैंक अधिकारी व कर्मचारियों ने एक दिवसीय हड़ताल पर रहकर प्रदर्शन किया। क्षेत्रीय कार्यालय पर एकत्र होकर मांगों से संबंधित ज्ञापन प्रबंधक को सौंपा। इस दौरान सभी जगह बैंकिंग का दैनिक कामकाज ठप रहा।

ग्रामीण बैंक की 268 शाखाओं को बंद किए जाने की तैयारी है, जिसको लेकर बैंक के अधिकारी व कर्मचारी लामबंद होने शुरू हो गए। बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक की सभी नौ यूनियनों के संंयुक्त मोर्चा ने इसको लेकर हड़ताल की घोषणा की थी। मंगलवार को जिले की सभी ग्रामीण बैंक शाखाओं को बंद रखा गया। उनके गेट पर ताले लटके रहे। वहीं प्रशासनिक कार्यालय भी पूरी तरह से बंद रहे। कहीं पर भी बैकिंग से संबंधित कोई भी कार्य नहीं हुआ। ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय पर एकत्रित होकर अधिकारियों व कर्मचारियों ने बैंक की शाखाओं को पूरी तरह से बंद किए जाने के प्रस्ताव का विरोध किया। मांग हुई कि बैंकों को बंद करने का प्रस्ताव वापस लिया जाए। सभी पदों पर नियमानुसार नई भर्ती की जाए।

बड़ौदा यूपी ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष शिखर शुक्ला ने बताया कि संयुक्त मोर्चा की ओर से हड़ताल को लेकर आठ सितंबर को ही नोटिस दे दिया गया था। 25 सितंबर को बैंक के प्रधान कार्यालय पर धरना दिया गया। इसके बाद मंगलवार को हड़ताल रही। इस हड़ताल को रोकने के लिए क्षेत्रीय श्रमायुक्त कानपुर ने बैंक और यूनियन को नोटिस जारी कर समझौता वार्ता शुरू की लेकिन दोनों पक्षों के बीच सहमति नहीं बन पाई। इसके बाद रविवार को अवकाश के दिन भी श्रमायुक्त कानपुर ने दोनों पक्षों को अपने कार्यालय में बुलाकर वार्ता कराई, लेकिन कोई भी समझौता नहीं हो सका। इसलिए एक दिनी हड़ताल की गई है। आगे भी आंदोलन होगा। इस मौके पर बड़ौदा यूपी बैंक ऑफीसर्स एसोसिएशन उपाध्यक्ष मोहित गुप्ता, बड़ौदा यूपी बैंक एम्प्लाइज यूनियन अध्यक्ष सुशील तिवारी, बड़ौदा यूपी बैंक ऑफीसर्स फेडरेशन के सचिव पवन गुप्ता, कोषाध्यक्ष शिवराम, बड़ौदा यूपी अधिकारी संगठन के अध्यक्ष प्रतीक श्रीवास्तव, सुधीर, राहुल वर्मा, निपेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button