शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: पराली जलाना सामाजिक अपराध भी

Connect News 24

Stubble burning is also a social crime

गन्ना सोध परिषद सभागार में आयोजित कार्यशाला में उपस्थित किसान। संवाद

दो दिवसीय कार्यशाला के समापन पर बोले लोनिवि मंत्री के प्रतिनिधि विनीत मिश्रा

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। गन्ना शोध परिषद के सभागार में उत्तर प्रदेश मिलेट्स एवं प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फॉर इनसीटू मैनेजमेंट क्राप रेज्ड्रियू योजना के अंतर्गत पराली प्रबंधन के लिए जनपद स्तरीय कार्यशाला का रविवार को समापन हो गया। दो दिवसीय कार्यशाला के दूसरे दिन मुख्य अतिथि लोनिवि मंत्री जितिन प्रसाद के प्रतिनिधि विनीत मिश्रा ने कहा कि पराली जलाना कानूनन अपराध होने के साथ ही सामाजिक अपराध भी है। इससे बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

उन्होंने मिलेट्स की खेती के बारे में भी बताते हुए कहा कि वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। पराली प्रबंधन के लिए किसान सुशील कुमार सिंह, दृगपाल एवं ग्राम पंचायत मदनापुर को ट्रैक्टर एवं यंत्रों के अनुदान पर वितरण किया गया।

उप कृषि निदेशक धीरेंद्र सिंह ने किसानों को मिलेट्स के उत्पादों की गुणवत्ता से अवगत कराया। पराली जलाने से होने वाले नुकसान एवं पराली प्रबंधन के उपायों के बारे में बताया। वैज्ञानिक डॉ. आरडी तिवारी ने मिलेट्स की खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को उत्साहित किया। गन्ना शोध परिषद के वरिष्ठ वैज्ञानिक डाॅ. अरुण कुमार सिंह ने गो-आधारित प्राकृतिक खेती पद्धति को समझाया।

जिला गाइड कैप्टन दपिंदर कौर ने शिक्षा विभाग में संचालित योजनाओं की जानकारी दी। डीपीआरओ घनश्याम ने किसानों को पराली प्रबंधन एवं उसको जलाने से होने वाली क्षति की जानकारी दी। इस मौके पर केवीके के वैज्ञानिक डाॅ. एनसी त्रिपाठी, डाॅ. एनपी गुप्ता, डाॅ. पीके कपिल, भूमि संरक्षण अधिकारी, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी, ग्राम प्रधान, सचिव, ग्राम पंचायत अधिकारी, लेखपाल मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button