शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: छात्र ने ट्रेन से कटकर दे दी जान

Connect News 24

Student died after being cut off from the train

मृतक अ​भिनव का फाइल फोटो

– पुवायां के गांव बेहटा सनवाद का रहने वाला था अभिनव

-23 अगस्त को कपड़े खरीदने की बात कहकर निकला था

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। पुवायां थाना क्षेत्र के गांव बेहटा सनवाद निवासी आशीष मिश्रा के 14 वर्षीय पुत्र अभिनव ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। छात्र की जेब से पीलीभीत-शाहजहांपुर का टिकट और एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें लिखा है कि मेरे बाद मेरे माता-पिता व छोटी बहन का ख्याल रखना। बेटे की आत्महत्या के पीछे का कारण परिवार वाले नहीं बता पा रहे हैं।

अभिनव आशीष मिश्रा का इकलौता बेटा था। वह पुवायां के निजी स्कूल में दसवीं का छात्र था। 23 अगस्त की शाम को अभिनव मां प्रतिभा देवी से कपड़े खरीदने जाने की बात कहकर पुवायां जाने के लिए कहकर निकला था। देर होने पर पुवायां में अपने दोस्त के घर रुक गया। अगले दिन भी घर नहीं पहुंचा। तब उसके परिजनों को चिंता हुई।

दोस्त के घर पर परिजन ने जानकारी की। दोस्त ने घर उसके जाने की बात बताई। शुक्रवार को पूर्वाह्न 11ः10 बजे शाहजहांपुर से पीलीभीत जाने वाली ट्रेन संख्या 5418 के आगे शहबाजनगर और मधवमाई के पास अभिनव ने कूदकर जान दे दी। घटना के बाद चालक ने ट्रेन रोक दी। चालक ने पुलिस को मेमो देकर सूचना दी।

निगोही पुलिस ने शव की तलाशी ली। जेब से मिले आधार कार्ड और मोबाइल नंबर से परिजन को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इकलौते बेटे की मौत से परिवार के लोगों का हाल-बेहाल हो गया।

सुसाइड नोट में लिखा-माता-पिता और बहन का ध्यान रखना

अभिनव के कपड़ों से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इसमें अभिनव ने पुवायां निवासी कृषि गुप्ता को अपना बड़ा भाई बताते हुए लिखा कि मेरे बाद माता-पिता और छोटी बहन का ख्याल रखना, ये मेरी आखिरी राइटिंग है।

परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़, बहन हुई बेहाल

पुवायां। अभिनव के पिता आशीष इलेक्ट्रिशियन का काम करते हैं। अभिनव पुवायां के द सेक्रेड हार्ट एकेडमी में हाईस्कूल का छात्र था। स्कूल के डॉयरेक्टर संजीव मेहरोत्रा, प्रधानाचार्य संध्या अवस्थी, पवन मिश्रा, वैभव मिश्रा सहित सभी शिक्षकों ने अभिनव की मौत पर दुख जताया है। वहीं भाई की मौत की सूचना मिलने से बहन स्नेहा सन्न रह गई। वह रोते हुए एक ही बात दोहरा रही है, कि अब वह किसे राखी बांधेगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button