शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: मॉडल के जरिये छात्र-छात्राओं ने दिखाई वैज्ञानिक सोच

Connect News 24

Students showed scientific thinking through models

जलालाबाद के सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में आयोजित प्रदर्शनी में बंच्चो द्वारा लगाए गए मॉडल। फोट

जलालाबाद। राममोहन मिश्र सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में रामानुजन जयंती के उपलक्ष्य में गणित व विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने मॉडलों से अपनी वैज्ञानिक सोच प्रदर्शित की।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक डॉ. रामशंकर अग्रवाल व सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य सतीश कुमार दीक्षित ने किया। निर्णायक मंडल में शामिल भौतिक विज्ञान प्रवक्ता अरविंद सिंह, प्रबंधक डॉ. रामशंकर अग्रवाल, गणित प्रवक्ता निर्दोष शर्मा व प्रदीप तथा प्रधानाचार्य सतीश कुमार दीक्षित ने प्रदर्शनी में लगे विभिन्न माॅडलों का मूल्यांकन किया। बच्चों द्वारा चंद्रयान का भी आकर्षक मॉडल तैयार किया। संचालन अनूप कुमार व दिव्यांशु मिश्र ने किया। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button