शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: मंडल में शाहजहांपुर में बढ़ा गन्ने का रकबा

Connect News 24

शाहजहांपुर। जिले में इस बार गन्ने के रकबे में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके साथ ही रकबा के आधार पर मंडल में शाहजहांपुर पहले नंबर पर पहुंच गया है। इस बात की पुष्टि गन्ना विभाग के जीपीएस सर्वे के आधार पर हुई है। आंकड़ों के मुताबिक गन्ने के रकबा में 3,318 हेक्टेयर की वृद्धि हुई है, जबकि मंडल के अन्य जिलों का रकबा घटा है।

गन्ना विभाग ने हर वर्ष की तरह इस बार भी गन्ने की बुआई का सर्वे कराया है। मंडल में गन्ने का सर्वे कार्य 15 अप्रैल से 20 जून तक किया गया। इस बार भी सभी जगह सर्वे जीपीएस माध्यम से किसानों के खेतों पर जाकर किया गया। जिले में गन्ने का रकबा वर्तमान में 1.3 लाख हेक्टेयर हो गया है।

जीपीएस सर्वे के अनुसार, बरेली का रकबा 8,946 घट गया है। इसी प्रकार पीलीभीत में 5,632 हेक्टेयर, बदायूं का 126 हेक्टेयर गन्ने का रकबा घट गया है। शाहजहांपुर को छोड़कर अन्य जिलों का गन्ना रकबा कम होने पर विभाग ने इसकी वजह जानने के लिए जिला गन्ना अधिकारियों से बात की है।

किसानों को गन्ने की खेती में हो रहा फायदा

गन्ना विभाग के मुताबिक, गन्ने की खेती में मौसम का अधिक प्रभाव नहीं पड़ता है। कम लागत में गन्ने की फसल में मुनाफा अधिक होता है। इसकी वजह से रकबा बढ़ रहा है। गन्ना आसानी से चीनी मिल खरीद लेती हैं। प्रशासन भी भुगतान के लिए चीनी मिलों पर दबाव बनाता रहता है।

जिले का गन्ना का रकबा बढ़ गया है। किसानों को गन्ने की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसकी वजह से गन्ने के रकबे में इजाफा हुआ है।

– जितेंद्र कुमार मिश्रा, जिला गन्ना अधिकारी


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button