शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: पालतू बैलों को छोड़ा, पांच लोगों के खिलाफ दी तहरीर
खुटार। बैलों से काम लेने के बाद उनको छोड़ देने पर गांव रौतापुर कलां के संजीव कुमार ने पांच लोगों के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
संजीव कुमार ने पुलिस को बताया कि गांव के ही पांच लोग बैलों से खेती का काम लेते थे। काम लेने के बाद बैलों को छुट्टा छोड़ दिया गया है। बेहद कमजाेर बैल मरने की कगार पर हैं। संजीव ने कहा कि काम लेने के बाद दुर्बल होने पर पशुओं को छोड़ देना क्रूरता है। उन्होंने बैल छोड़ने वालों पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। संवाद