शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: छात्राओं की काउंसलिंग के लिए शिक्षिकाएं होंगी प्रशिक्षित

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Sun, 15 Oct 2023 01:01 AM IST

शाहजहांपुर। एक साल के अंदर दो परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों द्वारा छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला सामने आने का बेसिक शिक्षा विभाग ने संज्ञान लिया है। छात्राओं को गुड टच और बैड टच की जानकारी देने के लिए शिक्षिकाओं को ट्रेनिंग दिलाई जाएगी। इसके लिए खाका तैयार कर लिया गया है।

तिलहर के एक स्कूल में कंप्यूटर शिक्षक ने छात्राओं से छेड़छाड़ की थी। मामला खुलने के बाद ग्रामीणों को स्कूल के शौचालय से आपत्तिजनक चीजें भी मिलीं थीं। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मामले में विभागीय जांच जारी है। इधर शुक्रवार को भावलखेड़ा के स्कूल में छेड़छाड़ की घटना हुई। इसके बाद बेसिक शिक्षा विभाग चिंतित है। बीएसए रणवीर सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन कर प्रत्येक स्कूल की तेजतर्रार शिक्षिका को प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्हीं शिक्षिकाओं के जरिये छात्राओं की काउंसलिंग कराई जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button