Shahjahanpur News: थर्ड जेंडर के अधिकार बताए
शाहजहांपुर। विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन रमापुर बरकतपुर में किया गया। इसमें थर्ड जेंडर और ट्रांसजेंडर के अधिकारों के बारे में बताया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव/ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पीयूष तिवारी ने कहा कि ट्रांसजेंडर भी समाज का अंग है। उनसे हमें घृणा नहीं करनी चाहिए, जो अधिकार हमें प्राप्त हैं, वही इन्हें भी हैं। उन्होंने कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम 2013 की जानकारी दी। इस मौके पर नायब तहसीलदार सदर निशी सिंह, बाल संरक्षण अधिकारी निकेत सिंह, राजस्व निरीक्षक देवी चरण, पैनल लाॅयर सुरेंद्र पाल सिंह यादव, अमित कुमार शर्मा, लोक अदालत लिपिक मोहम्मद अफजल, लेखपाल विवेक त्रिवेदी, पीएलवी अंकित त्रिवेदी, सचिन कुमार सक्सेना आदि मौजूद रहे। संवाद