शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया शहर, धूमधाम से मनाया गया दिवाली का पर्व

Connect News 24

Diwali festival celebrated with pomp in Shahjahanpur

रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया शहर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में दीपावली का पर्व रविवार को धूमधाम से मनाया गया। घरों व प्रतिष्ठानों पर सुख-समृद्धि के देवता गणेश जी व धन की देवी माता लक्ष्मी का शुभ मुहूर्त पर पूजन हुआ। दीपक जलाए गए और आतिशबाजी हुई। मिठाई और उपहार देकर लोगों ने एक-दूसरे को दिवाली की शुभकामनाएं दी। बच्चों से लेकर बड़ों तक उत्साह देखा गया।

रविवार को जिले भर में दिवाली की धूम रही। दिन में लोग आतिशबाजी, खील, खिलौने, मिठाई, पूजा सामग्री की खरीददारी करते नजर आए। इससे बाजारों में गहमागहमी बनी रही। शाम होते ही हर गली, मोहल्ले, बाजार रंग बिरंगी रोशनी से जगमगा उठे। आतिशबाजी होने से हर तरफ से धूम धड़ाके की आवाज सुनाई दे रही थी। देर रात तक आतिशबाजी का दौर चला। 

महिलाएं और युवतियां रोशनी अनार चलाकर खुशी मनाती नजर आईं। बच्चों ने फुलझड़ी, फिरकी चलाकर आनंद लिया। आधुनिक आतिशबाजी से सतरंगी नजारे दिवाली की खुशियों में चार चांद लगा रहे थे। पर्व मनाने के लिए लोगों ने अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों को भी आकर्षक ढंग से सजा रखा था। रोशनियों से जगमगाते भवनों की भव्यता देखते ही बन रही थी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button