शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: दिवाली से पहले हुई बारिश ने ज्यादा प्रदूषित नहीं होने दी हवा

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Tue, 14 Nov 2023 12:03 AM IST

शाहजहांपुर। धनतेरस पर शाम को हुई बारिश ने दिवाली की रात जिले की हवा ज्यादा प्रदूषित नहीं होने दी। पिछले पांच वर्षों की अपेक्षा एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) का स्तर काफी कम 244 रहा लेकिन विशेषज्ञों के मुताबिक यह भी स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है।

एसएस कॉलेज में भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता डॉ. अनिल सिंह ने बताया कि दिवाली से पहले हुई बारिश की वजह से मौसम साफ हो गया था। जबकि, दिवाली से एक सप्ताह पहले एक्यूआई का स्तर 78 था जोकि दिवाली की रात में 244 पर पहुंच गया। सोमवार सुबह करीब चार बजे एक्यूआई स्तर 123 रहा। सुबह सात बजते-बजते फिर बढ़कर 200 तक पहुंच गया। इसका कारण ओस और कोहरा था। हालांकि, 244 एक्यूआई स्तर भी काफी खतरनाक है और सेहत के लिए हानिकारक भी।

पिछले पांच वर्षों में एक्यूआई का स्तर

वर्ष 2018- 454

वर्ष 2019- 440

वर्ष 2020 – 447

वर्ष 2021 – 378

वर्ष 2022- 387

धनतेरस पर 200 था एक्यूआई : दिवाली से पहले धुंध छाई हुई थी। धनतेरस यानी 10 नवंबर को दोपहर तक एक्यूआई का स्तर 200 के करीब था, लेकिन अचानक बारिश होने की वजह से मौसम साफ हो गया। आसमान से वायु प्रदूषण साफ हो गया जिसकी वजह से इस बार दिवाली के बाद एक्यूआई के स्तर में सुधार आया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button