शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: घर में घुसा चोर, शोर मचाने पर भागा
जलालाबाद। गांव विश्राम नगर निवासी रामदेव की पत्नी नीतू देवी ने गांव के ही एक युवक पर घर में चोरी के इरादे से घुस आने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
नीतू देवी ने पुलिस को बताया कि उनका पति दिल्ली में काम करता है। वह और उसके बच्चे घर पर ही रहते हैं। शुक्रवार रात उनके घर में गांव का ही युवक चोरी करने के इरादे से घुस आया। खटपट की आवाज होने पर वह जाग गईं। शोर मचाने पर आसपास के लोग जाग गए। इसके बाद आरोपी भाग गया। महिला ने बताया कि आरोपी इससे पहले भी चोरियां कर चुका है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। संवाद