शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: आरएसएस के बस्ती प्रमुख समेत बुखार से तीन की मौत

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Fri, 06 Oct 2023 12:23 AM IST

Three including RSS Basti chief die of fever

खुटार के देव पांडे का फाइल फोटो। संवाद

पुवायां/खुटार। क्षेत्र में बुखार और डेंगू से मौतों का सिलसिला रुक नहीं रहा है। बृहस्पतिवार को खुटार में आरएसएस के बस्ती प्रमुख समेत तीन की डेंगू से मौत हो गई।

पुवायां के मोहल्ला राजीव नगर निवासी सेठपाल की पत्नी 48 वर्षीय मीरा देवी को तीन दिन से बुखार आ रहा था। बुधवार को डेंगू की पुष्टि हुई। बृहस्पतिवार को उन्हें निजी अस्पताल से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उधर, खुटार के मोहल्ला बजरिया निवासी वरुण पांडेय ने बताया कि पांच दिन पूर्व उनके बेटे 21 वर्षीय देव पांडेय को हल्का बुखार आया। इस पर खुटार के निजी अस्पताल में दवाई ली थी। हालत में सुधार नहीं होने पर पुवायां के गंगसरा स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। दो दिन भर्ती रहने के बाद भी हालत सही नहीं हुई। इसके बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज में उसे भर्ती कराया गया। वहां भी डेंगू की पॉजिटिव रिपोर्ट आई। चार अक्तूबर को देव पांडे को बरेली रेफर किया गया। बृहस्पतिवार दोपहर देव की मौत हो गई। देव पांडे आरएसएस की खुटार नगर की अभिमन्यु बस्ती प्रमुख थे। खुटार के ही गांव कैहमारिया निवासी इसरार ने बताया कि दो अक्तूबर को उनकी 22 वर्षीय पुत्री सीमा को बुखार आया। इसके बाद उसे खुटार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चार अक्तूबर की शाम उसकी हालत फिर से खराब हो गई। डॉक्टर ने सीमा को बाहर ले जाने की सलाह दी थी। हालत नाजुक होने पर परिजनों ने बृहस्पतिवार को उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। करीब एक घंटे बाद ही सीमा की मौत हो गई।

अब नगर पालिका ने शुरू कराई फॉगिंग: नगर में बुखार और डेंगू के प्रकोप के चलते लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि नगर में जब बीमारी ज्यादा फैल गई तब अब पालिका प्रशासन को फॉगिंग की याद आई है। अगर पहले ही फॉगिंग हो जाती तो बीमारी पर अंकुश लग सकता था।

खुटार के देव पांडे का फाइल फोटो। संवाद

खुटार के देव पांडे का फाइल फोटो। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button