शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: सड़क हादसे में दंपती सहित तीन घायल
पुवायां। दो बाइकों के टकरा जाने से युवक, उसकी पत्नी और सास घायल हो गईं। युवक को ज्यादा चोटें आईं हैं। पुलिस ने जानकारी से इन्कार किया है।
खुटार के गांव खड़सार निवासी सज्जन कुमार अपनी पत्नी सुजाता देवी और सास मीरा देवी के साथ पुवायां के गांव पुरेना में बरात में आए थे। घर लौटते समय उनकी बाइक एक अन्य बाइक से टकरा गई। हादसे में सज्जन कुमार, सुजाता और मीरा देवी घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस से घायलों को पुवायां सीएचसी पर भर्ती कराया गया। सज्जन कुमार को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। संवाद