शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: पीलीभीत मार्ग पर तीन जोड़ी ट्रेन, यात्री परेशान

Connect News 24

शाहजहांपुर। रेलवे स्टेशन से पीलीभीत रूट पर सिर्फ तीन जोड़ी ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। ऐसे में यात्रियों को परेशानी हो रही है। लोग लगातार इस रूट पर ट्रेनों को बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

अमान परिवर्तन के बाद शाहजहांपुर-पीलीभीत के बीच ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ था तब से लेकर अब तक सिर्फ तीन जोड़ी ट्रेनें ही चल रही हैं। इन ट्रेनों के बीच आवागमन के समय का काफी ज्यादा अंतर है। दरअसल शाहजहांपुर से पीलीभीत के लिए सुबह 6:40 बजे, 10:50 बजे तथा 6:00 बजे ट्रेन रवाना होती है। जबकि पीलीभीत से शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के आने का समय सुबह 9:30 बजे, शाम 4:30 बजे तथा रात 8:45 बजे है। जबकि शाहजहांपुर से पीलीभीत के लिए नियमित आने-जाने वाले यात्रियों की मांग है कि इस रूट पर ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जाए, जिससे किसी भी समय लोग इस रूट पर यात्रा कर सकें।

एक घंटे की देरी से आई शाम की ट्रेन : पीलीभीत से चलकर शाम 4:30 बजे शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर आने वाली ट्रेन सोमवार को एक घंटे की देरी से आई। जबकि शाहजहांपुर से पीलीभीत को शाम छह बजे जाने वाली ट्रेन भी देरी से निकली जिसकी वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

टिकट विंडो पर लगी लाइन : सोमवार शाम छह बजे रेलवे स्टेशन से रवाना होने वाली ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्री पांच बजे से ही एकत्रित होना शुरू हो गए लेकिन 5:30 बजे तक टिकट विंडो पर लंबी लाइन लग गई। टिकट वितरक विंडो पर नहीं पहुंचा जिसकी वजह से यात्रियों इंतजार करना पड़ा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button