Shahjahanpur News: नाहिल और टेहरी में बुखार से तीन लोगों की मौत
पुवायां। गांव नाहिल में बुखार से दो लोगों की और गांव टेहरी में एक बच्चे की मौत हो गई।
नाहिल निवासी रामलखन की पत्नी शिल्पी (38) को दो दिन से बुखार आ रहा था। गांव के ही एक झोलाछाप से उनका इलाज चल रहा था। बृहस्पतिवार को उनकी मौत हो गई। इसके अलावा गांव के ही रामदत्त मिश्र की पत्नी ममता देवी (45) को तीन दिन से बुखार आ रहा था। उनको पुवायां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार को परिजन ममता देवी को इलाज के लिए बरेली ले जा रहे थे। रास्ते में उनकी मौत हो गई।
उधर गांव टेहरी निवासी धीरेंद्र तिवारी के नौ वर्षीय पुत्र जय तिवारी को पांच दिन से बुखार आ रहा था। जय का शाहजहांपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। बुधवार को जय तिवारी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। धीरेंद्र तिवारी भी बुखार से पीड़ित हैं और वह भी शाहजहांपुर के निजी अस्पताल में भर्ती हैं। संवाद