शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: चक्काजाम खत्म, रोडवेज बसों में कम रहीं सवारियां

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Thu, 04 Jan 2024 12:39 AM IST

Traffic jam ended, ridership remained less in roadways buses

बुधवार को रोडवेज बस पर चढ़ती सवारियां। संवाद

शाहजहांपुर। हिट एंड रन के प्रस्तावित कानून के विरोध में दो दिन चक्काजाम के बाद बस चालक बुधवार को काम पर लौट आए लेकिन ज्यादातर लोग इससे अनभिज्ञ रहे और घरों से नहीं निकले। इस वजह से रोडवेज बसों में सवारियां अपेक्षाकृत कम रहीं। इन दो दिन में रोडवेज को 30 लाख रुपये के राजस्व का नुकसान उठाना पड़ा है।

सोमवार से देशभर के बस और ट्रक चालकों ने चक्काजाम कर दिया था। बस और ट्रक के साथ डग्गामार वाहन टाटा मैजिक और टेंपो भी नहीं चले। ऐसे में लोगों को काफी दिक्कतें हुईं। कोहरे के कारण कई ट्रेनें भी निरस्त हैं। ऐसे में आवागमन का एकमात्र साधन होने से ट्रेनों में खासी भीड़ उमड़ी। चक्काजाम के कारण जरूरी सामानों की आपूर्ति भी बाधित रही। इस कारण उनके दाम भी बढ़ने लगे। सरकार और वाहन चालक यूनियन के बीच वार्ता के बाद चालकों ने मंगलवार रात चक्काजाम खत्म कर दिया। बुधवार सुबह पांच बजे से रोडवेज की बसों का संचालन शुरू हो सका और लोगों को अपने गंतव्य तक जाने के लिए वाहन मिल सके। हालांकि, हड़ताल खत्म होने की जानकारी न होने से कम लोग ही यात्रा पर निकले। इस वजह से बसों में भीड़भाड़ कम रही। गिनती की सवारियां बैठाकर बसों को चलाया गया।

बुधवार सुबह पांच बजे से रोडवेज की बसों का संचालन शुरू हो गया लेकिन यात्रियों की संख्या काफी कम रही। दो दिनों की हड़ताल में रोडवेज को 30 लाख रुपये राजस्व की हानि उठानी पड़ी है।

– आरएम पांडेय, एआरएम


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button