Shahjahanpur News: गर्दन दबाने की कोशिश फिर दांतों से काट ली पत्नी की जीभ
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 06 Oct 2023 12:33 AM IST

निगोही में अपनी कटी जुबान दिखाती विमला देवी। स्त्रोत जागरुक पाठक
शाहजहांपुर। निगोही थाना क्षेत्र के बैल गौटिया (परसौना) निवासी विमला देवी की उसके पति ने दांत से जबान काट ली। दोनों के बीच मामूली बात पर विवाद हो गया था। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव निवासी धर्मपाल का बुधवार को रात करीब 11 बजे विवाद हो गया।धर्मपाल ने उसे गाली देना शुरू किया। विरोध करने पर लाठी-डंडों से पिटाई लगा दी। विमला देवी ने निगोही थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया कि पति ने उसकी गर्दन दबाने का प्रयास किया। दांतों से उसकी जुबान काट ली। अपनी कटी जुबान को दिखाते हुए पीड़िता ने आरोपी पति पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सीओ सदर अमित चौरसिया ने कहा कि मामले में जानकारी नहीं है। यदि तहरीर दी गई तो जांच कराकर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।