शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: ट्रक की टक्कर से दो गायों की मौत, चार जख्मी
अल्हागंज। नेशनल हाईवे के बाईपास मार्ग पर बेकाबू ट्रक ने कई गायों को कुचल दिया। हादसे में दो गाय की मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गईं।
बुधवार देर रात फर्रुखाबाद की तरफ से आ रहे ट्रक ने कस्बे के बाईपास मार्ग पर एक निजी अस्पताल के सामने सड़क किनारे बैठीं गायों को कुचल दिया। घटना की खबर पाकर कई लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। चालक का नाम राकेश बताया जा रहा है। आकाश दीक्षित ने इस घटना की तहरीर पुलिस को दी है। आरोप है कि चालक नशे में था। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। घायल गायों का इलाज कराया जा रहा है। संवाद