शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: बाइकों की टक्कर होने से दो लोगों की मौत, दो साल के मासूम सहित तीन घायल

Connect News 24

Two people died due to two bikes clash on highway in shahjahanpur

मृतक अनवर और विशाल के फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के मिर्जापुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर हादसा हो गया। गांव थरिया के पास सुबह करीब 8:30 बजे दो बाइक की आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो वर्ष के मासूम समेत तीन घायल हो गए। 

जानकारी के मुताबिक फर्रुखाबाद के थाना शमशाबाद क्षेत्र के गांव समेचीपुर निवासी अनवर अपने साथी शकल्लु बाइक से शाहजहांपुर की तरफ आ रहे थे। इधर से कलान थाना क्षेत्र के मोहल्ला उल्फत नगर निवासी विशाल अपनी पत्नी सुहागा और दो साल के पुत्र को लेकर बाइक से जा रहे थे। 

‘हमारी शादी करवा दो’: थाने पहुंचे प्रेमी युगल, पुलिस से कहा- हम करते हैं प्यार, लेकिन घरवाले नहीं तैयार

गांव थरिया के पास दोनों बाइकों की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक बाइक पर सवार अनवर और दूसरी बाइक पर विशाल की मौत हो गई। विशाल की पत्नी और बेटा भी गंभीर घायल हुआ है। अनवर के साथी शकल्लू भी घायल हैं। पुलिस ने घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवाया। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button