शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: ट्रायल में पहुंचे दो खिलाड़ी, वे भी फिजिकल में फेल

Connect News 24

Two players reached the trial, they also failed in physical

नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम हथौड़ा में ट्रॉयल के दौरान फिजिकल टेस्ट देता ​खिलाड़ी

शाहजहांपुर। आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों व केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर में सत्र 2023-24 के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाना था। इसके लिए ट्रायल का आयोजन नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम हथौड़ा में हुआ। तीरंदाजी के मात्र दो ही खिलाड़ी ट्रायल देेने पहुंचे। हालांकि वे भी फिजिकल टेस्ट में फेल हो गए।

जिला खेल कार्यालय हथौड़ा के प्रशिक्षक आशु भारती ने बताया कि शनिवार को तैराकी, बैडमिंटन, बॉस्केटबॉल, तीरंदाजी, कुश्ती, वालीबॉल के लिए ट्रायल होने थे। इसके लिए सूचना पूर्व में ही प्रकाशित करवा दी गई थी। साथ ही सभी विद्यालयों, खेल संस्थाओं को भी जानकारी दे दी गई थी। बावजूद इसके दो खिलाड़ी ही ट्रायल देने आए। इससे ऐसा लगता है खिलाड़ियों में खेलों के प्रति रुचि घट रही है, जो बेहद चिंताजनक है। उन्होंने बताया कि इससे पहले मार्च में भी ट्रायल लिए गए थे। इसमें 118 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। इनमें से दस का चयन ही मंडल स्तर के लिए हो पाया था।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button