शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: खुटार में बुखार से दो महिलाओं की मौत

Connect News 24

खुटार के गांव मुरादपुर और रसवां कलां में बुखार से दो महिलाओं की मौत हो गई। परिवार के कई अन्य लोग भी पीड़ित हैं।

गांव रसवां कलां निवासी सुरेश की 48 वर्षीय पत्नी रामदेवी को चार दिनों से बुखार आ रहा था। परिजनों ने गांव में ही झोलाछाप से दवा ली थी। लाभ न होने पर खुटार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 16 अक्तूबर को उनकी मौत हो गई। रामदेवी का पुत्र पिंकू, पुत्री बबली, बहू सोमवती भी बुखार से पीड़ित हैं।

उधर गांव मुरादपुर निवासी कैलाश की 45 वर्षीय पत्नी उर्मिला देवी को करीब दस दिन से बुखार आ रहा था। परिजनों ने उन्हें भी निजी अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ था। इसके बाद उन्हें लखनऊ ले गए। उपचार के दौरान उर्मिला देवी की मौत हो गई।

पुवायां में व्यापारी सहित दो लोगों की डेंगू से गई जान : निगोही रोड निवासी सुधीर कटियार की डेंगू से उपचार के दौरान मौत हो गई।

उन्हें आठ दिन पहले बुखार आया था। शाहजहांपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में बरेली और फिर लखनऊ के निजी अस्पताल में ले गए। डॉक्टरों का कहना था कि डेंगू के कारण लीवर में इंफेक्शन हो गया है। उपचार के दौरान मंगलवार को सुधीर कटियार का निधन हो गया। उनकी मौत से पत्नी माया देवी, पुत्री पूजा, प्रिया, पीहू सहित सभी परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

उधर, गांव सरैंया निवासी 48 वर्षीय भानुप्रताप सिंह की बुखार से उपचार के दौरान मंगलवार को मौत हो गई। पुवायां में उपचार से लाभ न होने पर उनको बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी पत्नी संतोष कुमारी बुखार के कारण निजी अस्पताल में भर्ती हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button