शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: मालगाड़ी से कटकर अज्ञात की मौत, 30 मिनट यातायात बाधित

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Wed, 20 Dec 2023 12:44 AM IST

शाहजहांपुर। बंथरा और शाहजहांपुर के बीच ढका ताल के पास मंगलवार शाम मालगाड़ी से कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। टक्कर लगने के बाद शव के चीथड़े रेलवे ट्रैक पर बिखर गए। इसके चलते आधे घंटे तक रेल संचालन बाधित रहा।

मंगलवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे किलोमीटर संख्या 1238/10 पर बरेली की ओर पश्चिम की तरफ 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति मालगाड़ी की चपेट में आ गया। मालगाड़ी के चालक की सूचना पर स्टेशन अधीक्षक पीएस तोमर ने जीआरपी को मेमो दिया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रेहान अली ने उपनिरीक्षक करुणेश शुक्ला को मौके पर भेजा। उन्होंने शव को किनारे कराकर रेल यातायात को शुरू कराया। इस दौरान काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस को बंथरा में रोकना पड़ा। मालगाड़ी को होम सिग्नल पर खड़ा किया। शव हटने के बाद रेल यातायात को बहाल किया जा सका।

-हादसे के बाद जीआरपी ने शव की पहचान कराने की कोशिश की। वह काली व सफेद रंग की जैकेट और टीशर्ट पहने था। देर शाम तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। माना जा रहा है कि वह कहीं बाहर का रहने वाला है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button