शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: उर्मिला फरार…पैर में प्लास्टर कटने के बाद होगी गिरफ्तारी

Connect News 24

शाहजहांपुर। आरसी मिशन थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती का कंकाल लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी में गोमती नदी किनारे मिलने पर पुलिस ने तांत्रिक और सह आरोपी प्रीति सागर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्लान बनाने वाली प्रीति का मां उर्मिला अभी फरार है। सूत्र बताते हैं कि उर्मिला के पैर में प्लास्टर चढ़ा है। प्लास्टर कटने के बाद उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

युवती के भाई ने आरसी मिशन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि उसकी 28 वर्षीय बहन 18 अप्रैल को दवा लेने के लिए निकली थी। 26 अप्रैल को थाने में गुमशुदगी दर्ज की गई थी। रविवार को युवती का कंकाल जनपद लखीमपुर के मोहम्मदी थाना क्षेत्र के गांव मियांपुर में गोमती नदी के किनारे जंगल में बरामद हुआ था।

उसकी तहरीर पर पुवायां के बड़ागांव निवासी प्रीति सागर, उसकी मां उर्मिला व तांत्रिक रामनिवास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। तांत्रिक पर हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंकने का आरोप लगाया था। पुलिस की जांच में सामने आया था कि प्रीति सागर और युवती आपस में शादी करना चाहती थीं। इस वजह से प्रीति की शादी कई बार टूटने के चलते उसने और उसकी मां ने युवती को रास्ते से हटाने के लिए तांत्रिक को सुपारी दी थी। तांत्रिक ने युवती को तंत्र-मंत्र के जरिये लड़का बनाने के बहाने ले जाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने तांत्रिक व प्रीति सागर को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन तीसरी आरोपी उर्मिला अभी फरार है। बताते हैं कि उसके पैर में प्लास्टर चढ़ा होने के कारण मोहलत दी गई है। सीओ सिटी बीएस वीर कुमार ने बताया कि अभी उर्मिला फरार है। उसकी जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button