शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: सीवर लाइन बिछाने के लिए सड़क की खोदाई से पानी की पाइपलाइन टूटी

Connect News 24

शाहजहांपुर। सीवर लाइन डालने के लिए सड़क की खोदाई के दौरान जिला करागार के सामने जलापूर्ति की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। मंगलवार को गड्ढे में पानी भर गया। इसे निकालने के लिए मजदूरों को खासी मशक्कत करनी पड़ी।

जिला कारागार के सामने सीवर लाइन डालने को सड़क की खोदाई की जा रही है। खोदाई के दौरान पुराने पोस्टमार्टम हाउस को ओर जाने वाली गली के मुहाने पर ही जलापूर्ति लाइन में लीकेज हो गया। जिससे खोदे गए गड्ढे में पानी भर गया। पानी भरने पर मजदूर को उसको निकालने में जुटे रहे। इस बीच पानी को सड़क की ओर डालने से कीचड़ हो गई और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

दूसरी ओर मोहल्ला बहादुरपुरा में जेल रोड पर चैंबर बनाए जाने को खोदे गए गड्ढे की वजह से भी राहगीरों तथा वाहन चालकों को निकलने में दिक्क्त होती रही। इसके अलावा कटियाटोला में रोटी गोदाम से आर्य महिला डिग्री कॉलेज वाली रोड को भी सीवर लाइन डालने के लिए खोदा गया है। उधर से गुजरना भी मुश्किल हो गया है। शहर के मुख्य मार्गों व गलियों में हो रही खोदाई से लोग बाग काफी परेशान है। लेकिन उनकी इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। इतना ही नहीं खोदी गई सड़कों के गड्ढों में आए दिन वाहन फंस जाते हैं।

जल निगम ठीक करेगा लीकेज

– जिला कारागार के सामने लीकेज होने से आसपास के क्षेत्रों में जलापूर्ति बाधित हो गई। इसकी वजह से लोगों के घर तक पानी नहीं पहुंचा और उन्हें हैंडपंप व सब-मर्सिबल का सहारा लेना पड़ा। नगर निगम के महाप्रबंधक जल सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि सीवर लाइन की खोदाई के दौरान जलापूर्ति की लाइन क्षतिग्रस्त होने से लीकेज की समस्या आती है, तो उसका समाधान जल निगम को ही करना होता है। लीकेज को जल्द ही ठीक करवा दिया जाएगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button