Shahjahanpur News: विश्वकर्मा महोत्सव में पुरस्कृत किए प्रतियोगिताओं के विजेता

विश्वकर्मा महोत्सव में छात्रा को सम्मानित करते श्री विश्वकर्मा मंदिर कमेटी के पदाधिकारी। संस्थ
शाहजहांपुर। हनुमत धाम स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर पर विश्वकर्मा महोत्सव का सोमवार को पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। इस दौरान श्री विश्वकर्मा मंदिर कमेटी की ओर से प्रतियोगिताओं के विजेता पुरस्कृत किए गए।
साथ ही हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी विश्वकर्मा रत्न से अध्यक्ष सुनील शर्मा ने सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष अमित शर्मा ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। मीडिया प्रभारी अभय शर्मा, धीरज, अमित, आकाश, प्रदीप, अभिषेक, प्रेम, नितिन, विपिन, धर्मवीर, पंकज, शान आदि मौजूद रहे। संवाद