Shahjahanpur: उत्तर रेलवे जीएम ने रोजा और शाहजहांपुर स्टेशन का किया निरीक्षण, निर्माण कार्यों की जानकारी ली

उत्तर रेलवे के जीएम शोभन चौधरी (चेक शर्ट)
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर रेलवे के जीएम शोभन चौधरी ने शनिवार को रोजा और शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय रेल अधिकारियों को निर्देशित किया। शाहजहांपुर में उत्तर रेलवे के सर्कुलेटिंग एरिया को पूर्वोत्तर रेलवे से जोड़ने का कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
जीएम शोभन चौधरी अपनी स्पेशल रेल कार से रोजा पहुंचे। जहां निरीक्षण करने के बाद सुबह 10:28 बजे शाहजहांपुर स्टेशन पर आए। प्लेटफार्म नंबर 4 पर उतरने के बाद वो सीधे एक नंबर प्लेटफार्म पर पहुंचे। जहां पर स्टेशन के चार्ट का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने अमृत स्टेशन योजना के तहत होने वाले निर्माण कार्यों के जानकारी ली।