Shahjahanpur: 20 दिन पहले जेल से छूटा, फिर करने लगा तस्करी, एक करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

कांट पुलिस ने पकड़ा अफीम तस्कर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर में कांट थाना पुलिस ने एक किलो अफीम के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ रुपये है। तस्कर 20 दिन पहले ही जेल से जमानत पर छूटकर आया था। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रसूलापुर नबीपुर से तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।
सीओ सदर अमित चौरसिया ने बताया कि पुलिस टम ने कांट के मोहल्ला तकिया निवासी फैजान को एक करोड़ की अफीम के साथ पकड़ा है। अंतरराज्यीय अफीम तस्कर फैजान को वर्ष 2020 में दो किलो अफीम के साथ कांट पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जेल से छूटकर आने के बाद एक किलो अफीम की तस्करी में बंडा पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। 20 दिन पहले ही जेल से छूटकर फिर से अफीम तस्करी करने लगा था।
ये भी पढ़ें- Bareilly News: बरामदे में सो रहा था पति, कमरे में प्रेमी के साथ पत्नी, आधी रात टूटी नींद तो मच गई चीख-पुकार

