शाहजहाँपुर

Shahjahanpur: संपत्ति विवाद में सौतेले भाई ने मारी गोली, संकल्प गुप्ता की मौत, मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Connect News 24

Step brother shot dead in property dispute in Shahjahanpur

संपत्ति विवाद में सौतेले भाई ने मारी गोली
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में पुवायां नगर निवासी सराफा व्यापारी संकल्प गुप्ता दुकान पर गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर परिजन उनको पुवायां सीएचसी ले गए। सीएचसी से संकल्प को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर उनको मृत घोषित कर दिया गया। सौतेल भाई पर संपत्ति विवाद में गोली मारने का आरोप है।

नगर के मोहल्ला कसभरा आढ़त निवासी 28 वर्षीय संकल्प गुप्ता बुधवार को तिराहा बाजार स्थित अपनी दुकान पर बैठे थे। इस बीच गोली चलने की आवाज सुनकर मार्केट के तमाम व्यापारी उनकी दुकान पर पहुंचे। संकल्प गुप्ता के कंधे के पास गोली लगी थी और वह खून से लथपथ दुकान पर पड़े थे। गोली मारने के बाद आरोपी मौके से भाग निकला था। गोली चलने से सराफा बाजार में खलबली मच गई। सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंचे और घायल संकल्प को सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर होने के कारण संकल्प को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में उनको मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। सीओ पंकज पंत ने आरोपी से पूछताछ करने के बाद मौका मुआयना किया है। संकल्प गुप्ता की मां प्रेमलता ने अपने सौतेले पुत्र अमित उर्फ हप्पू के खिलाफ संपत्ति विवाद में गोली मारने की तहरीर दी है। पुलिस ने घटना के पीछे के कारणों की जानकारी के लिए संकल्प गुप्ता के परिजनों से भी बात की है। सीओ ने बताया कि अभी जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button