Shahjahanpur: महिला से किया दुष्कर्म, अश्लील फोटो खींचे, अब धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का बना रहा दबाव

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
शाहजहांपुर में युवती से कई बार दुष्कर्म करने के बाद अब दूसरे समुदाय का युवक धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बना रहा है। युवती ने धर्म परिवर्तन से इनकार किया तो आरोपी ने अश्लील फोटो को वायरल करने की धमकी दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
रोजा थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की महिला तीन साल पहले कपड़े की सिलाई के कारखाने में काम करती थी। वहां उसकी मुलाकात मक्कू बजरिया निवासी अजीम हुसैन खां से हुई। पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने कई बार बातचीत करने के बहाने उससे छेड़छाड़ की। आरोप है कि दो साल पहले आरोपी ने उसके मकान पर आकर दुष्कर्म किया, साथ ही उसके अश्लील फोटो खींचते हुए वायरल करने की धमकी दी।
ये भी पढ़ें- UP News: अतीक की पत्नी शाइस्ता और गुड्डू बमबाज के बारे में मिले सुराग, अशरफ के साले सद्दाम ने उगले कई राज