Uncategorized
Trending

शिक्षक दिवस के अवसर पर श्री राजेश गंगवार हुए सम्मानित।

Connect News 24

शिक्षक दिवस के अवसर पर श्री राजेश गंगवार , प्रवक्ता , श्री बलवन्त सिंह इंटर कॉलेज , कटरा , को ‘अभिनंदन ‘ पुरस्कार से सम्मानित किया गया । यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनकी 19 वर्षों की निस्वार्थ और प्रेरणादायी सेवाओं के लिए के॰सी॰एम॰टी॰ ग्रूप ऑफ़ इंस्टिट्यूशंस के एम॰डी॰ डॉ. विनय खंडेलवाल ने प्रदान किया।

सम्मान समारोह का आयोजन के॰सी॰एम॰टी॰ कैम्पस-२, प्रेम प्रकाश गुप्ता इंस्टिट्यूट में किया गया ।

श्री राजेश गंगवार अपनी सेवाओं तथा शिक्षण कौशलों से अपने विद्यालय को नित नयी ऊचाइयों पर पहुँचा रहे हैं । इनही सेवाओं के कारण यह अपने क्षेत्र के जाने – माने तथा छात्रों के लोकप्रिय शिक्षक के रूप में पहचाने जाते हैं।

कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों से पधारे शिक्षक, प्रधानाचार्य, के॰सी॰एम॰टी॰ कैम्पस-२ के सभी शिक्षक गण तथा प्राचार्या डॉ. प्रवीण रस्तोगी , डीन डॉ. रविजीत, चीफ़ प्रॉक्टर श्री मृगेंद्र सिंह उपस्थित रहे ।


Connect News 24

Related Articles

Back to top button