शिक्षक दिवस के अवसर पर श्री सूरज गुप्ता , प्रवक्ता , जैन बाल विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज , खुदागंज , को ‘अभिनंदन ‘ पुरस्कार से सम्मानित किया गया । यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में छह वर्षों की निस्वार्थ और प्रेरणादायी सेवाओं के लिए के॰सी॰एम॰टी॰ ग्रूप ऑफ़ इंस्टिट्यूशंस के एम॰डी॰ डॉ. विनय खंडेलवाल ने प्रदान किया। सम्मान समारोह का आयोजन के॰सी॰एम॰टी॰ कैम्पस-२, प्रेम प्रकाश गुप्ता इंस्टिट्यूट में किया गया ।

श्री सूरज गुप्ता अपनी सेवाओं तथा नेतृत्व से अपने विद्यालय को नित नयी ऊचाइयों पर पहुँचा रहे हैं । इनही सेवाओं के कारण यह अपने क्षेत्र के जाने – माने तथा शिक्षकों एवं छात्रों के लोकप्रिय शिक्षक के रूप में पहचाने जाते हैं। आपका विषय हिन्दी है । कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों से पधारे शिक्षक, प्रधानाचार्य, के॰सी॰एम॰टी॰ कैम्पस-२ के सभी शिक्षक गण तथा प्राचार्या डॉ. प्रवीण रस्तोगी , डीन डॉ. रविजीत, चीफ़ प्रॉक्टर श्री मृगेंद्र सिंह उपस्थित रहे ।




